Biodata Maker

CM योगी ने चॉकलेट देकर बच्चों पर लुटाया प्यार, नाम और क्लास पूछकर बोले- खूब पढ़ना, खूब आगे बढ़ना

Webdunia
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 (17:03 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath News : गोरखनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत से बच्चों से मुलाकात की। प्यार लुटाते हुए उनसे आत्मीय बातचीत कर चॉकलेट दिया। नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा और खूब आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों से बेहद अपनेपन से बातचीत की। सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद दिया कि खूब मन लगाकर पढ़िए और खूब आगे बढ़िए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम जगजाहिर है। प्रोटोकॉल परे कर बच्चों से मिलना, उनसे ठिठोली करना, उन्हें दुलारना, खूब पढ़ने का आशीर्वाद देना और चॉकलेट देना उनकी खासियत है।

बच्चों के साथ उनकी ऐसी ही आत्मीयता का दृश्य शुक्रवार सुबह भी गोरखनाथ मंदिर में देखने को मिला। गुरुवार शाम विजयदशमी शोभायात्रा की अगुवाई करने के बाद रात्रि प्रवास के बाद शुक्रवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही।

महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया। हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उनकी नजर श्रद्धालुओं के साथ उनके बच्चों पर पड़ गई।
ALSO READ: महिलाओं के प्रति अपराध में न्यूनतम, सजा दिलाने में नंबर वन है यूपी : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने पास बुला लिया। एक-एक करके सबसे उनका नाम पूछा, किस क्लास में पढ़ते हैं, इसकी जानकारी ली। कुछ बच्चों से हंसी-ठिठोली भी की। उन्होंने बच्चों से बेहद अपनेपन से बातचीत की। सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद दिया कि खूब मन लगाकर पढ़िए और खूब आगे बढ़िए। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को चॉकलेट भी दिया।
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान

CM योगी ने चॉकलेट देकर बच्चों पर लुटाया प्यार, नाम और क्लास पूछकर बोले- खूब पढ़ना, खूब आगे बढ़ना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाता को दिए 653 करोड़ से ज्यादा, कहा- सीमा पर तैनात जवान की तरह हैं हमारे किसान

बिहार में बाहुबली अनंत सिंह 5वीं बार विधायकी की तैयारी में, भाई की हत्या का बदला लेने के लिए संन्यासी से खौफ के ‘छोटे सरकार’ बनने की पूरी कहानी

एक Birthday Wish से खत्म हुआ शाकिब अल हसन का करियर, अब नहीं खेल सकेंगे बांग्लादेश के लिए

अगला लेख