कर्नाटक में मुख्यमंत्री का बदला जाना तय, BJP का दावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 2 जुलाई 2025 (23:37 IST)
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के सिद्धारमैया के दावे के बावजूद बुधवार को कहा कि अक्टूबर या नवंबर में राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होगा। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच अशोक ने यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बंटा हुआ घर है और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार सत्ता हासिल करने के संकेत दे रहे हैं।
ALSO READ: पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत
भाजपा नेता ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अक्टूबर या नवंबर में मुख्यमंत्री बदला जाना तय है। कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश रखते हैं। अशोक ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं।
ALSO READ: RailOne पर सुपर डिस्काउंट, ट्रेन टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट पर मिलेगी भारी छूट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
नेता प्रतिपक्ष के अनुसार, सिद्धरमैया का बार-बार यह कहना कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, अपनी कुर्सी खोने के डर से है। अशोक ने कहा कि शिवकुमार सत्ता हथियाने के संकेत दे रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे घोषणा करें कि सिद्धरमैया 2028 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हम (भाजपा) इसे 'छठी गारंटी' के तौर पर स्वीकार करेंगे और चुप रहेंगे। भाषा Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी छुपे होने

क्या दलितों और किसानों के लिए खड़ा होना 'राष्ट्र-विरोधी' माना जाएगा : मेधा पाटकर

गुजरात पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में किया बड़ा दावा, अब आ गया BJP की बिदाई का वक्त

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

सदमे में है कोलकाता गैंगरेप पीड़िता, बातचीत करते समय कांप रहे थे हाथ

अगला लेख