Hanuman Chalisa

नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची से बस चालक ने की छेड़छाड़

Webdunia
शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (22:16 IST)
नोएडा। नोएडा के एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ स्कूल बस चालक द्वारा कथित तौर पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। थाना सूरजपुर में बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
 
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीश चौहान ने बताया कि महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बच्ची ने गत 9 अक्टूबर को स्कूल से घर लौटने के बाद अपने माता-पिता को रोते-रोते बताया कि रास्ते में बस चालक ने उसके कपड़े उतारे और अश्लील हरकत की।
 
उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर इतने दिनों में भी कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की मां ने गुरुवार रात इस मामले में थाना सूरजपुर में आईपीसी की संबंधित धाराओं तथा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार में स्पोर्ट्स कॉलेजों का बढ़ा क्रेज, 518 सीटों के लिए करीब 2600 आवेद

जनभागीदारी से यूपी में मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

ट्विशा की सास गिरिबाला गिरफ्तार, 6 घंटे हुई पूछताछ, CBI अब मांगेगी रिमांड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

अगला लेख