तेलंगाना में बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे की मौत

Webdunia
गुरुवार, 28 मई 2020 (10:32 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के मेडक जिले में नए खोदे गए बोरवेल में दुर्घटनावश गिरा 3 साल का बच्चा गुरुवार तड़के मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे का शव करीब 10 घंटे के बचाव अभियान के बाद गुरुवार तड़के 4 बजे निकाला जा सका। बचाव अभियान में कई एजेंसियां शामिल थीं।

मेडक के जिला पुलिस अधीक्षक चंदन दीप्ति ने बताया, हम उसे निकाल पाते उससे कुछ देर पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके पीछे की मुख्य वजह उसका कीचड़ से घिरा होना हो सकता है, जिससे ऑक्सीजन उस तक नहीं पहुंच पा रही थी।

पुलिस ने इससे पहले बताया कि जिले के पापन्नापेट मंडल स्थित अपने खेत में बच्चा 120 फुट नीचे बोरवेल में बुधवार शाम पांच बजे दुर्घटनावश गिर गया। उस समय वह अपने दादा और पिता के साथ टहल रहा था।

बचाव अभियान के लिए बोरवेल के समानांतर एक सुरंग खोदी गई और उसमें खुदाई वाली मशीनों का सहारा लिया गया। बोरवेल में ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की गई, लेकिन ये सभी कोशिशें बेकार हो गईं। बच्चे का शव 25 फुट की गहराई में फंसा हुआ मिला।
पुलिस के अलावा इस अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात से परिवार ने खेत में पानी के लिए तीन बोरवेल खोदे थे और जिस बोरवेल में बच्चा गिरा वह इसी में से एक था। हालांकि किसी बोरवेल से पानी नहीं निकला।(भाषा)
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

Lok Sabha Elections : कश्मीरी विस्थापितों की कम वोटिंग से BJP निराश, अब बारामुल्ला और अनंतनाग पर जोर

अगला लेख