मां ने अपने नवजात बच्चे को छोड़ा, कुछ घंटे बाद पकड़ी गई

Webdunia
सोमवार, 28 जून 2021 (22:46 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आधिकारिक आवास ‘ओकओवर’ के पास अपने नवजात बच्चे को छोड़कर गई एक अविवाहित माता को घटना के कुछ घंटे बाद पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस महिला का पता लगाने में कामयाब रही और उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने सड़क पर गिरे खून के धब्बों के आधार पर महिला का पता लगाया। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के महिला ने कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) के पास अपने नवजात बेटे को छोड़ दिया था जो यहां मुख्यमंत्री आवास से बेहद करीब है।
 
मुख्यमंत्री के सुरक्षा बल के एक सदस्य ने परित्यक्त नवजात बालक के रोने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचित किया। छोटा शिमला पुलिस थाना से पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए यहां के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि करीब 5 घंटे के भीतर महिला को पकड़ लिया गया। इसके बाद महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादसं) की धारा 317 (12 साल से कम उम्र के बच्चे का परित्याग) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक रंजना शर्मा ने बताया कि महिला को केएनएच इलाज के भर्ती कराया गया है। ठीक होने के बाद उसे सक्षम अदालत में पेश किया जायेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम

उमर अब्‍दुल्‍ला के लिए राह आसान नहीं है बारामुल्‍ला में

अगला लेख