MP के छतरपुर में बोरवेल में फंसे बालक को सुरक्षित निकाला

Webdunia
बुधवार, 29 जून 2022 (22:55 IST)
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बोरवेल में फंसे बालक को आखिर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बच्‍चे के बोरवेल में गिरने की खबर के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया था। बोरवेल में लाइव कैमरे की मदद से बालक पर नजर रखी जा रही थी।

खबरों के अनुसार, बोरवेल में फंसे बालक दीपेंद्र यादव तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढा खोदा गया था। बोरवेल में लाइव कैमरे की मदद से बालक पर नजर रखी जा रही थी। भोपाल स्थित राज्य मंत्रालय में अत्याधुनिक राज्य सिचुएशन रूम से गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा राहत एवं बचाव कार्य पर नजर रखकर आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
Koo App
छतरपुर में बोरवेल में गिरे मासूम दीपेंद्र यादव का अनूठे तरीके से सकुशल‌ रेस्क्यू करने वाले टीआई अनूप यादव और एएसआई दीपक यादव को पुरस्कृत किया जाएगा। खुले बोरवेल‌ में इस तरह की बढ़ती‌ घटनाओं को देखते हुए सरकार रेस्क्यू का सारा खर्चा बोरवेल के मालिक से वसूलने पर विचार कर रही है। - Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 30 June 2022

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सतत रूप से बचाव कार्य की सूक्ष्मता से निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे थे। घटना जिला मुख्यालय के पास स्थित नारायणपुर गांव की है। दीपेंद्र के पिता किसान हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस अधिकारियों का एक दल मौके पर पहुंच गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख