महाराष्ट्र में 22 अक्‍टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर, सरकार ने किया ऐलान

Webdunia
शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (17:25 IST)
मुंबई। देश में कोरोना के कम होते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में धार्मिक स्थलों के बाद अब सिनेमाघर भी खोलने का ऐलान कर दिया है। हालांकि सिनेमाघरों को इस दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा।

खबरों के अनुसार, सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमा और थिएटर खोलने की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार ने फ्रंटलाइन और आवश्यक सेवा कर्मियों के लिए लोकल ट्रेनों को फिर से खोलने की भी अनुमति दी है।

सरकार ने 4 अक्टूबर से ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 5 से 12 के लिए और शहरी क्षेत्रों में 8 से 12 तक के स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है। सरकार ने जगह-जगह कोविड दिशा-निर्देशों के साथ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्तरां खोलने की अनुमति दी है।

इसी तरह सभी आवश्यक और गैर-जरूरी दुकानें सभी दिनों में रात 10 बजे तक संचालित हो सकती हैं। सरकारी कार्यालयों को कुल कर्मचारियों की संख्या के 25 प्रतिशत पर काम करने की अनुमति है, जबकि निजी कार्यालय 24 घंटे काम कर सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख