Hanuman Chalisa

नागरिकता संशोधन विधेयक पर सस्पेंस खत्म करे शिवसेना : कांग्रेस

Webdunia
बुधवार, 11 दिसंबर 2019 (15:04 IST)
औरंगाबाद। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नसीम खान ने कहा है कि शिवसेना (Shiv Sena) ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम का उल्लंघन नहीं किया है, लेकिन उसने नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) का लोकसभा में समर्थन करके अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है।

खान ने मंगलवार को कहा कि संविधान की प्रकृति के विरुद्ध नागरिकता संशोधन विधेयक लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने शिवसेना पर आरोप लगाया कि उसने लोकसभा में विधेयक के समर्थन में आने से पहले कांग्रेस को विश्वास में नहीं लिया था।

पूर्व मंत्री ने इस मुद्दे पर उसे अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लगभग एक माह तक चले सियासी ड्रामे के बाद कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना गठबंधन की महा विकास अघाडी सरकार बनी है।

महाराष्ट्र और केंद्र में भाजपा से अलग हुई शिवसेना ने ढुलमुल रवैए और 'मोदी सरकार की हिंदू-मुसलमानों के बीच अदृश्य विभाजन की कोशिश' जैसे कई आरोप लगाने के बाद अंत में वोटिंग के दौरान अपना समर्थन दे दिया।
Citizenship Amendment Bill, Shiv Sena, Congress, BJP, Lok Sabha, Central Government नागरिकता संशोधन विधेयक, शिवसेना, कांग्रेस, भाजपा, लोकसभा, केंद्र सरकार

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

हत्यारी गर्मी : सिर्फ 5 दिन की 'लू' से हो सकती हैं 30000 मौतें, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के हालात: अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला, ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर दागीं मिसाइलें

Top News 3 June: अमेरिका-ईरान में छिड़ी जंग, कर्नाटक में शिवकुमार राज; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

अगला लेख