केजरीवाल के घर मुख्य सचिव से आप विधायकों ने की बदसलूकी

Webdunia
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (11:35 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर एक बैठक के दौरान आप नेता और ओखला से विधायक अमानतुल्लाह ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से बदसलूकी की। 
 
अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि सोमवार देर शाम सीएम आवास पर जारी एक मीटिंग के दौरान अमानतुल्लाह ने उनके साथ धक्का-मुक्की और बदतमीजी की। उन्होंने दावा किया कि यह सब सीएम केजरीवाल के सामने ही हुआ।
 
अमानतुल्लाह ने शिकायत की कि राशन की दुकानों पर मशीन लग जाने के चलते ढाई लाख परिवारों को पिछले महीने से राशन नहीं मिला है। इस पर चीफ सेक्रेट्री ने कहा दिया कि वो इन सभी सवालों का जवाब एलजी को देंगे। इसके बाद तीन साल केजरीवाल वाले विज्ञापन का मामला उठा और बहस शुरू हो गई और  देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। 

मुख्य सचिव के आरोपों पर दिल्ली की सियासत एक बार फिर गरमा गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी संविधान के अनुसार काम नहीं कर रही है। वह केवल झगड़े कर रही है। इससे दिल्ली में अराजकता फैल रही है। 

इस्तीफा दें केजरीवाल : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री आवास पर कथित रूप से धक्का-मुक्की की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है। 
 
माकन ने कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री के समक्ष हुई है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक और संवैधानिक संकट है। मुख्यमंत्री के सामने यह घटना हुई है और उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

अगला लेख