Maharashtra : नागपुर में कोयला व्यवसायी से की 5.39 करोड़ रुपए की ठगी

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 (00:44 IST)
Coal businessman cheated in Nagpur : महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यवसायी को विदेश में निवेश करने पर अधिक लाभ का वादा कर एक गिरोह द्वारा 5.39 करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने कहा कि कोयला व्यापारी अंकुर कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में धंतोली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके आधार पर जांच शुरू हुई।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा, अग्रवाल के अनुसार, मंदार कोलटे नाम का एक व्यक्ति उनसे संपर्क में आया और उन्हें विदेश में निवेश करने की योजना का लालच दिया। कोल्टे को 17 व्यक्तियों ने सहायता प्रदान की, जिनमें से अधिकांश मुंबई से थे। वे अग्रवाल को मनाने के लिए उन्हें बैठकों के लिए विभिन्न पांच सितारा होटलों में भी ले गए।
 
उन्होंने कहा, अग्रवाल ने निवेश योजना के अनुसार आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में 5.39 करोड़ रुपए स्थानांतरित किए, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें धोखा दिया गया है। आरोपियों द्वारा उन्हें दिया गया एक डिमांड ड्राफ्ट भी फर्जी निकला।
 
अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में धोखाधड़ी, प्रतिरूपण, आपराधिक विश्वासघात और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता के तहत 18 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख