Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मछली पकड़ने वाली नाव में आग, तटरक्षकों ने बचाई 7 मछुआरों की जान

हमें फॉलो करें मछली पकड़ने वाली नाव में आग, तटरक्षकों ने बचाई 7 मछुआरों की जान
, शनिवार, 6 नवंबर 2021 (12:09 IST)
मंगलुरु। तटरक्षक बल ने समय पर और त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्नाटक में कारवार के पास मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लगने के बाद संकट में फंसे 7 मछुआरों की जान बचा ली।
 
तटरक्षक बल की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि घटना के बाद तटरक्षक बल की कर्नाटक टीम ने मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया और शुक्रवार को नौका में लगी आग को बुझा दिया।
 
न्यू मैंगलोर के समुद्री बचाव उप केन्द्र (MRSC) को रात करीब 10 बजे नौका ‘आईएफबी वर्दा’ में आग लगने की सूचना मिली। तटरक्षक बचाव पोत ‘सी155’ मौके पर गया और सात मछुआरों को मछली पकड़ने वाली अन्य नौका आईएफबी वज्र पर पहुंचाया। खराब मौसम के बीच तटरक्षक बल को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।
 
तटरक्षक दल ने आईएफबी वज्र को कारवार बंदरगाह तक पहुंचाने में मदद की। शनिवार तड़के चार बजे नौका को तटीय सुरक्षा पुलिस, कारवार को सौंप दिया गया। तटीय पुलिस आगे की जांच करेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मथुरा: युमना में भाई-बहनों ने यम फांस मुक्ति के लिए लगाई डुबकी