जहाज से 220 करोड़ की कोकीन बरामद, चालक दल के सदस्य हिरासत में

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (22:44 IST)
पारादीप। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर एक जहाज से 220 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पारादीप इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल (पीआईसीटी) पर खड़े जहाज की एक क्रेन में गुरुवार रात 22 संदिग्ध पैकेट देखे गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि क्रेन ऑपरेटर को जब यह मिला तो उसने इसके विस्फोटक होने का संदेह जताते हुए अधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद इसके कोकीन होने की पुष्टि हुई। सीमा शुल्क आयुक्तालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने खुफिया जानकारी के आधार पर आधी रात के आसपास जहाज की तलाशी ली और कोकीन के पैकेट मिले।
 
अधिकारियों ने बताया कि पनामा में पंजीकृत एमवी डेबी नामक मालवाहक जहाज ने मिस्र से अपनी यात्रा शुरू की और इंडोनेशिया के ग्रेसिक बंदरगाह से होते हुए यहां पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि जहाज को यहां से स्टील प्लेट लेकर डेनमार्क रवाना होना था।
 
राज्य के सीमा शुल्क आयुक्त माधब चंद्र मिश्रा ने बताया कि जहाज पर एक क्रेन से 22 पैकेट बरामद किए गए। एक विशेष किट से जांच के बाद उसके कोकीन होने की पुष्टि हुई। जब्त सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 200 से 220 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई है।
 
उन्होंने कहा कि बरामदगी के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन जहाज के चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि चालक दल के सभी सदस्य वियतनाम से हैं और जहाज का संचालन एशिया पैसिफिक शिपिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाता है। बयान में कहा गया है, श्‍वान दस्ते की मदद से जहाज में खोजबीन की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

यूपीआई से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों तक अगस्त में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने पूछताछ के लिए 5 अगस्त को किया तलब

LIVE: अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह?

नीतीश कुमार का बड़ा एलान, गार्ड, रसोइयों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा

Weather Update: दिल्ली NCR समेत अनेक राज्यों में होगी मूसलधार बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख