वाणिज्यिक कर विभाग के तीन संघ करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Webdunia
रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (20:59 IST)
भोपाल। छठे वेतनमान की विसंगतियों को लेकर वाणिज्यिक कर विभाग के तीन संघों के राजपत्रित एवं कार्यपालिक अधिकारी 19 फरवरी से अनिश्चित हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी संघ, मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर निरीक्षक संघ एवं मध्यप्रदेश कराधान सहायक संघ के राजपत्रित एवं कार्यपालिक अधिकारियों सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए वर्ष 2008 से मध्यप्रदेश शासन द्वारा छठा वेतनमान स्वीकृत कर लागू किया गया था।



इस छठे वेतनमान को लागू करते समय राज्य सेवा परीक्षा से चयनित कार्यकारी अधिकारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों का वेतनमान क्रमशः 2800/- एवं 3600/- ग्रेड बैंड पर नियत किया गया था, किंतु शासन द्वारा इसमें कुछ समय बाद संशोधन किया गया। इस संशोधन में शासन द्वारा तहसीलदार, पुलिस निरीक्षक, जिला सहायक आबकारी अधिकारी को वेतनमान ग्रेड पे 4200/- पर एवं आबकारी उप निरीक्षक, नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, पुलिस उप निरीक्षक को 3600/- ग्रेड पे पर वेतनमान नियत किया गया। इनके समकक्ष वाणिज्यिक कर विभाग के उपरोक्त तीनों संघों के सदस्यों के वेतनमान को संशोधित नहीं किया जाना न्यायोचित नहीं माना है। तीनों संघों द्वारा विभाग को एवं विभागीय मंत्री ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद भी विसंगतियां पर ध्यान नहीं दिया गया।

इसके विरोध में 12 फरवरी 2018 को सामूहिक अवकाश रहकर मध्यप्रदेश के समस्त कार्यालयों के सामने धरना प्रदर्शन किया गया था। अब तीनों संघ के सभी सदस्य 19 फरवरी 2018 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख