BJP कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज की जांच के लिए समिति गठित, रघुबर दास होंगे संयोजक

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (16:35 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में पार्टी नेताओं के एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर किए गए अत्यधिक बल के इस्तेमाल की जांच के लिए शुक्रवार को सांसदों की 4 सदस्यीय समिति गठित की। भाजपा ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को पुलिस लाठीचार्ज में उसके एक सदस्य विजय सिंह की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।
 
पार्टी ने एक बयान में कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास 'उच्च स्तरीय जांच समिति' के संयोजक होंगे। विष्णु दयाल राम, मनोज तिवारी और सुनीता दुग्गल इसके अन्य सदस्य होंगे। यह उल्लेख करते हुए कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुलिस की 'बर्बरता' और राज्य सरकार की 'तानाशाही' वाली मानसिकता की कड़ी निंदा की है, पार्टी ने कहा कि समिति जल्द ही पटना का दौरा करेगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
 
भाजपा ने इससे पहले कहा था कि पार्टी के जहानाबाद जिला महासचिव विजय सिंह की पटना में कथित तौर पर पुलिस लाठीचार्ज में मौत नीतीश कुमार सरकार की 'पूर्व नियोजित साजिश' है ताकि राज्य के लोगों को उनके अधिकारों और न्याय की मांग करने से रोका जा सके।
 
पटना में जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। बयान में दावा किया गया है कि सिंह छज्जू बाग इलाके में सड़क किनारे बेहोश पाए गए, जहां से उन्हें राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच ले जाया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट में 194 अग्निवीर हुए शामिल

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मृतकों के परिवारों को मिलेंगे इतने लाख रुपए

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

अगला लेख