उद्धव सरकार की बाबरी मस्जिद से तुलना, देवेंद्र फडणवीस बोले- जब तक गिरा नहीं दूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा

Webdunia
रविवार, 15 मई 2022 (23:20 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में रैली को संबोधित किया, लेकिन इस संबोधन से पहले उन्होंने अन्य बीजेपी नेताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ ही फडणवीस मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसे। उन्होंने मंच से कहा कि अब हनुमान चालीसा की शुरुआत हो गई है, अब लंका का दहन जरूर होगा। 
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राज्य की महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की तुलना बाबरी मस्जिद ढांचे से करने की कोशिश की और कहा कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटा नहीं देते।
 
उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना का मतलब मुंबई, महाराष्ट्र या हिंदुत्व नहीं है। साथ ही कहा कि कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता, लेकिन वह शहर को 'भ्रष्टाचार और गलत कार्यों' से मुक्त करना चाहते हैं। 
 
फडणवीस उपनगरीय गोरेगांव में भाजपा के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 'हिंदी भाषी महासंकल्प सभा' ​​को संबोधित कर रहे थे। फडणवीस की रैली की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई।
 
हर में एक दिन पहले आयोजित हुई रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने फडणवीस और भाजपा पर निशाना साधा था। मुंबई सहित राज्य के कई अन्य नगर निकायों के लिए चुनाव इस साल प्रस्तावित हैं। फडणवीस ने ठाकरे की रैली को 'लाफ्टर शो' करार देते हुए कहा, '(अपने शासन के दौरान) इस आदमी ने ढाई साल में राज्य के विकास, प्रगति और लोगों के कल्याण के बारे में कभी बात नहीं की।'
 
भाजपा नेता ने कहा कि 'केवल शेरों की तस्वीरें क्लिक करने से कोई शेर नहीं बन जाता। अब केवल एक ही शेर है- नरेंद्र मोदी।' फडणवीस ने कहा, 'जब तक मैं आपकी सत्ता के बाबरी ढांचे को गिरा नहीं देता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

Mathura : उफनती यमुना में श्रद्धालु जान जोखिम में डाल कर रहे परिक्रमा, प्रशासन बना मूकदर्शक

Weather Update : महाराष्ट्र में अगले 2 दिन भारी, IMD की चेतावनी, भारी बारिश से 10 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, कुल्लू में फटा बादल

जेपी नड्डा ने SIR पर राहुल गांधी को ऐसे घेरा, खड़ा हूं आज भी वहीं...जहां मेरा झूठ पकड़ाया

चिवनिंग यूपी छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत, अब ब्रिटेन में पढ़ सकेंगे उत्तरप्रदेश के छात्र

Delhi : PM मोदी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

अगला लेख