Hanuman Chalisa

कांग्रेस के पूर्व विधायक और अभिनेता भाजपा में शामिल

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2017 (11:34 IST)
मुंबई। कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्ण हेगड़े और बॉलीवुड अभिनेता दलिप ताहिल 21 फरवरी को होने वाले बीएमसी चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए।

 
दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में रविवार देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे की उपस्थिति में दोनों भाजपा में शामिल हुए। 
 
कांग्रेस का साथ छोड़ने के बारे में पूछने पर हेगड़े ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम का तानाशाही व्यवहार उनके इस फैसले के लिए जिम्मेदार है। विले पार्ले विधानसभा सीट से विधायक रहे हेगड़े ने कहा कि मैंने पार्टी नेतृत्व को बताने का प्रयास किया कि निरुपम किस प्रकार दल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, हालांकि मेरे अनुरोध पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
 
उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस को मानने वाले अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी से हूं। निरुपम ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीएमसी चुनाव में कुल 227 में से 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख