तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने द्रमुक द्वारा दी गईं 25 सीटों पर जताई सहमति

Webdunia
शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (00:16 IST)
चेन्नई। द्रमुक तथा कांग्रेस ने गुरुवार को उन 25 सीटों को लेकर सहमति जताई, जिन पर कांग्रेस 6 अप्रैल से होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। इन 25 में से 5 सीटों पर कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से होगा। इनमें कन्याकुमारी की 2 सीटें शामिल हैं।

अन्नाद्रमुक ने दो सीटें पूर्व केन्द्रीय मंत्री जीके वासन की अगुवाई वाली पार्टी तमिल मानिला कांग्रेस, जबकि एक सीट स्थानीय संगठन को दी है। दोनों दल सत्तारूढ़ दल के दो पत्तियों वाले चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

अन्नाद्रमुक 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा की 189 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसे दो और सीटें मिलनी अभी बाकी हैं। द्रमुक और उसके सहयोगी दल वीसीके ने छह सीटों पर सहमति जताई है जहां वीसीके अपने उम्मीदवार उतारेगी। इनमें चार सुरक्षित सीटें भी शामिल हैं।

एमडीएमके के नेता वाइको ने भी द्रमुक द्वारा अपनी पार्टी को दी गईं सभी छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। द्रमुक और कांग्रेस ने 25 सीटों पर सहमति जताई है जिन पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी।

इनमें वे पांच सीटें भी शामिल हैं, जिन पर पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कन्याकुमारी की दो सीटों कोलाचेल और विलावंकोड़े के अलावा तीन और सीटों पर कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से होगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

लोगों की ओर से, लोगों के लिए है यह बजट : निर्मला सीतारमण

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मोहन यादव

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

अगला लेख