Hanuman Chalisa

कांग्रेस जद एस गठबंधन लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मिलकर करेगा भाजपा का मुकाबला

Webdunia
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (12:54 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के सत्तारुढ़ कांग्रेस-जद एस गठबंधन ने 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव मिलकर लड़ने के अपने फैसले का मंगलवार को ऐलान किया। यहां देर रात जद एस नेताओं के साथ बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों ही दल भाजपा को हराने के लिए मिलकर प्रचार करेंगे और चुनाव लड़ेंगे।
 
 
कर्नाटक मामलों के पार्टी प्रभारी वेणुगोपाल ने कहा कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी पांचों सीटें कांग्रेस जद एस गठबंधन के खाते में जाएं। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष दलों को भाजपा को हराने के लिए साथ आना चाहिए, यही हमारा संदेश है।
 
पूर्व प्रधानमंत्री और जद एस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा, पार्टी महासचिव दानिश अली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस जद एस समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धारमैया बैठक में मौजूद थे। कांग्रेस बेल्लारी और शिमोगा लोकसभा क्षेत्रों तथा जद एस मांड्या लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव लड़ेगी। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस जामखांडी तथा जद एस रमणगारा से चुनाव मैदान में उतरेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Omkareshwar : ओंकारेश्वर मंदिर में कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को पीटा, लात-घूंसे चले, वायरल वीडियो से हड़कंप, जानिए किस बात पर विवाद

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

अगला लेख