MP : कांग्रेस ने रतलाम छोड़कर घोषित किए महापौर प्रत्याशियों के नाम

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2022 (22:10 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आज रात 16 में से 15 नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। अब सिर्फ रतलाम के लिए प्रत्याशी की घोषणा शेष है।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, भोपाल से पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वे प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा इंदौर से संजय शुक्ला, ग्वालियर में श्रीमती शोभा सिकरवार और जबलपुर से जगत बहादुर सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारने का तय किया गया है।

सागर से पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी श्रीमती निधि जैन, मुरैना में श्रीमती शारदा सोलंकी, कटनी से श्रीमती नेहा खंडेलवाल, सिंगरौली से अरविंद सिंह चंदेल, बुरहानपुर से श्रीमती शहनाज अंसारी, छिंदवाड़ा से विक्रम अहाके, रीवा से अजय मिश्रा बाबा, सतना से सिद्धार्थ कुशवाह, देवास से श्रीमती कविता रमेश व्यास, खंडवा से श्रीमती आशा मिश्रा और उज्जैन से महेश परमार को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है।

अब सिर्फ रतलाम नगर निगम के लिए महापौर प्रत्याशी की घोषणा शेष है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख