कांग्रेस के साथ गठबंधन पर माकपा के भीतर मतभेद

Webdunia
बुधवार, 13 जुलाई 2016 (14:19 IST)
कोलकाता। संगठित दल माने जाने वाली माकपा के भीतर अभूतपूर्व मतभेद दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि इसके बंगाल के कार्यकर्ता राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की पार्टी की राजनीतिक लाइन को चुनौती दे रहे हैं।
 
पार्टी को कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा था, लेकिन इस बार इसकी बंगाल इकाई ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के खिलाफ माकपा के केंद्रीय नेतृत्व की राजनीतिक समझदारी पर सवाल उठाए हैं और पार्टी की केंद्रीय समिति द्वारा किए गए फैसलों और अपनाई गई राजनीतिक लाइन को चुनौती दी है।
 
गठबंधन का समर्थन करने वाले राज्य समिति सदस्य ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि किसी भी मुद्दे पर पार्टी के भीतर होने वाली बहसें कम्युनिस्ट पार्टी के कामकाज का हिस्सा हैं। लेकिन हां, यह पहली बार है, जब इस तरह की बहस में पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय समिति के फैसले पर खुले तौर पर सवाल उठाया गया है और यह सार्वजनिक तौर पर सामने आया है।
 
उन्होंने कहा कि हमारा कहना यह है कि बंगाल असाधारण स्थिति का सामना कर रहा है और इसके लिए असाधारण कदम उठाने की जरूरत है। हमने लोकतंत्र की हिफाजत के लिए कांग्रेस के साथ चुनावी जोड़-तोड़ कर लिया था। यह अस्तितव की लड़ाई है और नेतृत्व को यह बात समझनी चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि लेकिन केंद्रीय समिति का एक वर्ग हमारी स्थिति को समझने में नाकाम रहा है और वह हम पर पार्टी लाइन का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहा है। यदि आपके कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों की हर रोज हत्या होती है और आपका अस्तित्व दांव पर लग जाता है तो आप राजनीतिक लाइन का क्या करेंगे? 
 
माकपा की राज्य समिति की मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी समेत पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की चेतावनी, जो गलती मैंने की, वही शरद पवार कर रहे हैं

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

Maharashtra Election : एक सीट का पंगा, संजय राउत ने कांग्रेस को दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट

प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- संविधान को कर रहे हैं कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला...

Jharkhand Election : तेजस्वी यादव ने BJP को बताया बड़का झूठा पार्टी, बोले- झूठे वादे करके लोगों को धोखा देती है

Maharashtra Assembly Polls : BJP की शायना एनसी को एकनाथ शिंदे ने दिया टिकट, शिवसेना ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट

Chhattisgarh : मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण, 13 मरीजों को अस्‍पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर समेत 3 सस्‍पैंड

छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक, मंत्रिमंडल ने लिए कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

अगला लेख