कांग्रेस विधायक सुखबीर सिंह खैरा गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत कसा शिकंजा

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (08:52 IST)
Punjab News in hindi : पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखबीर सिंह खैरा को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। खैरा की गिरफ्तारी से राज्य में सत्तारुढ़ आप और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ गई।
 
सुखपाल खैरा ने खुद फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी। जलालाबाद पुलिस ने कांग्रेस विधायक को सुबह 6 बजे चंडीगढ़ स्थित उनके घर से गिरफ्‍तार किया है। 
 
वीडियो में खैरा पुलिस टीम के साथ बहस करते और गिरफ्तारी वारंट दिखाने को कह रहे हैं। विधायक छापेमारी करने वाले टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों से उनकी पहचान भी पूछते नजर आ रहे हैं। जब खैरा ने पुलिस टीम से पूछा कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है तो एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें फाजिल्का के जलालाबाद ले जाया जा रहा है।
 
भगवंत मान सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि उन्हें फर्जी मामले में पकड़ा जा रहा है और राज्य में जंगल राज चल रहा है।
 
मादक पदार्थ से जुड़ा यह मामला मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। इसमें 9 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गए थे और बाद में उन्हें एनडीपीएस अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था।
 
सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में खैरा के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी, जिसे मामले में अतिरिक्त आरोपी के तौर पर तलब किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

FIIT JEE Expose: पहले जमा कराई लाखों की फीस अब बंद किए सेंटर, अधर में लटका बच्चों का भविष्य

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी, छात्रों को खाली स्कूल में दिया गया था प्रश्नपत्र

राष्ट्रपति का अभिभाषण: सरकार दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता दे रही, CAA के तहत नागरिकता मिलना प्रारंभ

जे पी नड्डा बने राज्यसभा में सदन के नेता

हाईकोर्ट का बड़ा बयान, रेलगाड़ियों में यात्रियों को जानवरों की तरह यात्रा करते देखना शर्मनाक

सभी देखें

नवीनतम

live : लोकसभा में NEET पर हंगामा, पहले चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

दिल्ली में हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर बड़ा हादसा, क्या बोले विमान मंत्री नायडू

6 इंच बारिश से दिल्ली पानी पानी, ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

3 माह पहले ही किया था टर्मिनल 1 का उद्घाटन, क्या PM मोदी लेंगे जिम्मेदारी?

बम-बम भोले के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू, जम्मू से पहला जत्था रवाना

अगला लेख
More