Delhi Elections 2025 : कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी की 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

मनीष सिसोदिया के खिलाफ फरहाद सूरी मैदान में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 24 दिसंबर 2024 (23:29 IST)
Congress released second list of 26 candidates : कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें एक प्रमुख नाम दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी का है जिन्हें जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी की शुरुआत में हो सकते हैं। 
<

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट pic.twitter.com/JEkkyyRnMx

— Congress (@INCIndia) December 24, 2024 >
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान को मटिया महल और पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से टिकट दिया गया है। ये दोनों नेता आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के कुछ घंटे बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई।
कांग्रेस ने गत 12 दिसंबर को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का था, जिन्हें नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे। कांग्रेस ने दूसरी सूची में अपने दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को भी उम्मीदवार बनाया है। उन्हें सीमापुरी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इशराक खान और लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा को टिकट दिया है। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सदन में मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं, हमले की भी योजना थी

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

बिहार में SIR में मिले 18 लाख मृतक, 7 लाख मतदाताओं का 2 स्थानों पर नाम, क्या बोला ECI

Bihar : उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लेकर दिया बयान तो JDU में मची हलचल

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?