संजय राउत के बयान पर कांग्रेस की आपत्ति, कहा- इंदिराजी पर की गई टिप्पणी वापस लें

Webdunia
गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (12:01 IST)
मुंबई। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक इंटरव्यू में बुधवार को दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुंबई में पुराने डॉन करीम लाला से मिली थीं तथा वे (अंडरवर्ल्ड) यह तय करते थे कि मुंबई का पुलिस आयुक्त कौन बनेगा। हाजी मस्तान के मंत्रालय में आने पर पूरा मंत्रालय उसे देखने के लिए नीचे आता था। राउत ने दावा किया कि इंदिरा गांधी पाइधोनी (दक्षिण मुंबई में) करीम लाला से मिलने आती थीं।
 
राउत की इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने आपत्ति जताते कहा कि कहा कि राउत अपना बयान वापस लें, क्योंकि इंदिराजी एक सच्ची देशभक्त थीं। उन्होंने संजय निरुपम को मिस्टर शायर बताया।
 
कांग्रेस की आपत्ति पर राउत बोले कि मैंने हमेशा इंदिरा गांधी, पंडित नेहरू, राजीव गांधी और गांधी परिवार के प्रति जो सम्मान जताया, वह विपक्ष में होने के बावजूद किसी ने जताया। राउत ने कहा कि जब भी इंदिरा गांधी पर निशाना साधा गया, मैं उनके लिए खड़ा रहा हूं। करीम लाला से सभी नेता मुलाकात करते थे।
 
उन्होंने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के दिन याद करते हुए कहा कि दाऊद इब्राहीम, छोटा शकील और शरद शेट्टी जैसे गैंगस्टरों का महानगर और आस-पास के क्षेत्रों पर नियंत्रण था और वे अंडरवर्ल्ड के दिन थे तथा बाद में हर कोई (डॉन) देश छोड़कर भाग गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

पुणे दुर्घटना केस को लेकर प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल, किया यह दावा...

मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस : अरविंद केजरीवाल

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों की सहायता के लिए MP सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

बंगाल में हाईकोर्ट ने कई वर्गों का OBC दर्जा किया रद्द, अब तक के लाभार्थी नहीं होंगे प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का पहला मामला, भारत प्रवास पर बच्चे को हुआ था संक्रमण

अगला लेख