किसान आंदोलन का असर, पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, भाजपा 'गढ़' भी नहीं बचा पाई

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (16:45 IST)
चंडीगढ़। किसान आंदोलन (Farmers Protest) के बीच पंजाब में हुए 117 स्थानीय निकायों के चुनाव में सबसे ज्यादा भाजपा ने मुंह की खाई है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ कांग्रेस को इन चुनावों में एकतरफ सफलता मिलती दिख रही है। अकाली दल का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। 
 
वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है, वहीं पूरे देश को कांग्रेस मुक्त करने में जुटी भाजपा के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। परिणामों के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस एकतरफा बढ़त बनाए हुए हैं। 
 
भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले पठानकोट नगर निगम में कांग्रेस ने 50 वार्डों में से 23 में जीत हासिल की है। वहीं, पठानकोट जिले के सुजानपुर के 15 वार्डों के लिए हुए निकाय चुनाव में 15 सीटों में से कांग्रेस ने 8 पर जीत हासिल की है, वहीं भाजपा 5 सीटें जीतने में सफल रही। निर्दलीय प्रत्याशी भी 2 वार्डों में जीतने में सफल रहे।
 
बानूर और दोराहा में भी कांग्रेस ने कब्जा जमाया। बानूर में कांग्रेस को 12 सीटें जबकि अकाली दल को 1 सीट पर संतोष करना पड़ा। रायकोट में कांग्रेस ने 15 सीटें जीतीं, दोराहा में कांग्रेस के खाते में 9 सीटें गईं, जबकि अकाली दल और आप को 1-1 सीट मिली। खन्ना में कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि 6 सीटें अकाली दल को मिलीं। जगरोन में कांग्रेस 17 सीटें जीतने में सफल रही, वहीं 5 पर निर्दलीय और एक सीट पर अकाली दल के खाते में गई। 
 
इसके साथ ही अबोहर, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर, मोंगा और बटाला में कांग्रेस को अच्छी सफलता मिली है। इसी तरह फरीदकोट नगर निगम में कांग्रेस ने 25 वार्डों में से 16 में जीत दर्ज की है, वहीं अकाली दल 7 सीटें जीतने में सफल रहा। यहां आप को एक और निर्दलीय को एक सीट हाथ लगी है। 
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब में 14 फरवरी को 117 स्थानीय निकायों के चुनाव हुए थे। इनमें 109 नगरपालिका और नगर पंचायतें  हैं। अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा 8 नगर निगम हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

सभी देखें

नवीनतम

मौत के 3 साल बाद सिद्धू मूसेवाला करेंगे वर्ल्ड टूर! जानिए कैसे होगा यह ऐतिहासिक कमबैक?

फर्जी ई-चालान मैसेज बन रहा साइबर फ्रॉड का नया तरीका, जानिए E-Challan Scam से बचने के उपाय

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से जाट समुदाय भाजपा ने नाराज, उठाना पड़ेगा भारी नुकसान?

देश की प्रभावशाली महिला बैंकर चंदा कोचर 64 करोड़ रुपये की रिश्वत मामले में दोषी करार, जानिए पूरा मामला

ड्रिेंक नहीं कटहल ने बजा दी ब्रेथ एनालाइजर की सीटी, पुलिस वाले भी हुए हैरान

अगला लेख