संविदा कर्मचारियों को कमलनाथ सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा...

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (21:10 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ सरकार संविदा कर्मचारियों को नियमितिकरण का तोहफा दे सकती है।

सरकार ने अतिथि शिक्षकों, रोजगार सहायकों एवं अन्य संविदा कर्मचारियों को स्थायी नियुक्त करने के लिए उनकी मांगों पर विचार करने के लिए छ: सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
 
सामान्य प्रशासन मंत्री गोविंद सिंह समिति के अध्यक्ष होंगे, वहीं जनजातीय कल्याण मंत्री ओंकार सिंह मरकाम, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, वित्त मंत्री तरूण भनोट, प्रमुख सचिव वित्त विभाग को समिति का सदस्य बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव समिति के संयोजक होंगे। समिति तीन महीने में अपना रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। प्रदेश में संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपने नियमितिकरण की मांग कर रहे हैं।
 
विधानसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस ने अपने वचन-पत्र में संविदा कर्मचारियों को स्थायी नियुक्त करने का वचन दिया था, वहीं अब जब लोकसभा चुनाव नजदीक है तो ऐसे में संविदा कर्मचारियों ने एक बार नियमितिकरण की मांग तेज कर दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

क्या थम जाएगा रूस यूक्रेन युद्ध, ट्रंप और पुतिन में किस बात पर बनी सहमति?

धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स समेत 4 अंतरिक्ष यात्री, फ्लोरिडा में क्रूज 9 का सफल स्प्लैश डाउन

LIVE: सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी, 9 माह बाद शुभ घड़ी आई

Meerut : लंदन से लौटे पति की बॉयफ्रेंड से मिलकर हत्या, शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में सील किए

BJP पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- औरंगजेब की कब्र हटाएं तो नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को भी बुलाएं

अगला लेख