पश्चिम बंगाल में बढ़े Corona केस, कई स्थानों पर Lockdown जैसी पाबंदियां

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (13:13 IST)
कोलकाता। दुर्गा पूजा के बाद पश्चिम बंगाल में अचानक कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में इजाफा हुआ है। गत 30 दिनों में राज्य में कोरोना के 20 हजार 936 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक संक्रमण पर रोक लगाने के लिए राज्य में 129 कंटेनमेंट झोन बनाए गए हैं। कोलकाता के बरूईपुर इलाके में 24 छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, जबकि सबसे ज्यादा 43 कंटेनमेंट झोन नॉर्थ 24 परगना जिले में हैं। बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के बाद राज्य में कोरोना मामलों में अचानक वृद्धि देखने को मिली है। 
 
प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए सोनारपुर-राजपुर नगर पालिका, बरूईपुर नगरपालिका और जॉयनगर द्वितीय प्रखंड के बाजारों को आज यानी गुरुवार से 3 दिनों के लिए बंद कर दिया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बंगाल के स्वास्थ्य सचिव को 22 अक्टूबर को पत्र भी लिखा था। इसके मुताबिक 30 दिनों में राज्य में कोरोना के 20,936 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 343 लोगों की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार

तुर्की के सेब क्यों खटक रहे हैं भारत की आंखों में, क्या है भारतीय सेब और टर्की के सेब में अंतर

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

अगला लेख