Hanuman Chalisa

Corona virus की पहचान बहुत कठिन नहीं : डॉ. विनोद शर्मा

Webdunia
सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (19:02 IST)
सोलन। कोरोना वायरस (Corona virus) से बचाव के बारे में सोमवार को यहां एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विनोद शर्मा ने की। डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस की पहचान बहुत कठिन नहीं है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि यदि किसी को अचानक बुखार, खांसी व सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है तो उसे बिना समय गंवाए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। मरीज के इलाज की सारी व्यवस्था आइसोलेशन वार्ड में की जानी चाहिए।

उन्‍होंने कहा,  भर्ती होने के समय इस बात की भी जानकारी देनी होगी कि उसने 2 सप्ताह तक कहां-कहां की यात्रा की। प्रभावित मरीजों को जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। मरीजों की विशेष देखभाल एवं इलाज से मरीजों की जान को बचाया जा सकता है।

इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोपाल चैहान ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य में चलाए जा रहे सभी स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों व योजनाओं के सुचारू रूप से संचालन के दिशा-निर्देश दिए।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले में सभी स्वास्थ्य खंडों में बैनर, हेंडबिल के माध्यम से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में लोगों को इस वायरस के लक्षण व बचाव के बारे में बताया जा रहा है।

चीन से सोलन आए लोगों की सूची तैयार की गई और 28 दिनों तक इन लोगों को निगरानी में रखा गया है तथा इनकी प्रतिदिन रिपोर्टिंग की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख