आप नेता एल्विस गोम्स बोले, गोवा में भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (14:40 IST)
पणजी। गोवा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एल्विस गोम्स का कहना है कि भ्रष्टाचार उन मुख्य मुद्दों में से एक है जिनसे राज्य के लोग प्रभावित हो रहे हैं।
 
4 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अपने कुनकोलिम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान गोम्स ने एक साक्षात्कार में कहा कि जहां तक गोवा का सवाल है, भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दों में से एक है। सतही तौर पर यह दिख सकता है कि गोवा में सब कुछ अच्छा है लेकिन गहराई में ये प्रक्रियाएं काम नहीं कर रही हैं और गोवा के स्थानीय लोगों को प्रभावित कर रही है।
 
उन्होंने बताया कि यह (भ्रष्टाचार) एक व्यवस्था है जिसका विकास हुआ है। जरूरी यह है कि सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति हो। आज आम शिकायत है कि लोगों का काम नहीं हो रहा है, फिर चाहे आप पंचायत जाएं या नगर निगम या किसी सरकारी कार्यालय में। 
 
उन्होंने कहा कि काम उचित समय पर नहीं हो रहा है। देरी को रोकने के लिए कोई प्रणाली नहीं है। इन कामों में प्रक्रियाओं का ध्यान रखा जाए ताकि इन देरी से बचा जा सके। एक बार देर होना बंद हो जाए तो किसी को धन (रिश्वत) नहीं देना पड़ेगा।
 
गोम्स ने कहा कि अगर मैं सत्ता में आता हूं तो आप की प्राथमिकता शासन की संरचना को बेहतर बनाने की होगी। जब तक तंत्र में सुधार नहीं होता है या इसे कारगर नहीं बनाया जाता है तब तक आप कितनी भी नीतियां बना लें, कुछ हासिल नहीं होगा। (भाषा)
 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख