Hanuman Chalisa

आपत्तिजनक स्थिति में युगल का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश

Webdunia
रविवार, 4 अगस्त 2019 (21:18 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जनपद में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथित वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ पुलिसकर्मी एक महिला और उसके रिश्तेदार पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद कथित तौर पर उसका वीडियो बनाते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी महिला की वीडियो न बनाने की गुहार को भी अनसुना करते दिख रहे हैं।
 
सिपाही कथित रूप से ईगल-100 मोबाइल यूनिट के बताए जा रहे हैं। शनिवार को वायरल हुए इस वीडियो के बाद खलबली मच गई है। 2 मिनट 14 सेकंड के इस वीडियो में पुलिसकर्मी 100 नंबर पर सूचना होने की बात भी कह रहे हैं। दोनों अपने आप को कोसीकलां का बता रहे हैं।
 
उधर एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि 2 पुलिसकर्मियों द्वारा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए महिला और पुरुष का जो वीडियो वायरल हुआ है, प्रथम दृष्टया वह फरवरी माह का है।

आरोपित सिपाही कौन हैं, कहां के हैं और किस मंशा से वीडियो बनाकर वायरल किया गया? यह सब जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि छाता सर्कल के प्रभारी उपाधीक्षक जगदीश कालीरमन को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख