कोर्ट का राधाकृष्ण विखे पाटिल और अन्य की नियुक्ति रद्द करने से इनकार

Webdunia
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (19:57 IST)
मुंबई। भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में मंत्रियों के पद पर राधाकृष्ण विखे पाटिल और 2 अन्य की नियुक्ति को रद्द करने से बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इनकार करने के साथ ही कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी नियुक्तियां नैतिक रूप से सही नहीं हैं।
 
न्यायमूर्ति एससी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जीएस पटेल की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि इस साल लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले जिससे अन्य राजनीतिक दल के नेता पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए होंगे।
 
पीठ ने विखे पाटिल, राकांपा से शिवसेना में आए जयदत्त क्षीरसागर और आरपीआई (ए) नेता अविनाश महातेकर की राज्य में देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। भाजपा में शामिल होने तक महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे विखे पाटिल को जून में फड़णवीस मंत्रिमंडल में आवासीय मंत्री बनाया गया।
 
अदालत ने कहा कि मंत्रियों को महज राजनीतिक लाभ और सुविधा के लिए राज्य विधानसभा में शामिल किया गया। हम इसका समर्थन नहीं करते। जो भी किया गया, वह शायद नैतिक रूप से सही न हो और शायद राजनीतिक योजना हो लेकिन हम मंत्रियों को अयोग्य करार नहीं दे सकते।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुछ ही देर में इंदौर मेट्रों का उद्घाटन करेंगे

पाकिस्तान को बड़ा झटका, सुराब शहर पर बलूच विद्रोहियों का कब्जा

Car Accident: हरदोई में कार के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल

सस्ता हुआ खाद्य तेल, मोदी सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा कीमतें जारी, जानें माह के आखिरी दिन क्या हैं आपके नगर में भाव

अगला लेख