Hanuman Chalisa

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर समर्थन देगा मुस्लिम संगठन

Webdunia
सोमवार, 3 जुलाई 2017 (16:06 IST)
अलीगढ़। प्रबुद्ध मुसलमानों के एक संगठन ने देश में गोवध पर पाबंदी लगाने तथा गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने के प्रस्ताव को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।

फोरम फॉर मुस्लिम स्टडीज एंड एनालिसिस (एफएमएसए) ने कथित गोरक्षकों द्वारा गोरक्षा के नाम पर लोगों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निंदात्मक बयान का सोमवार को स्वागत किया और इस संबंध में एक प्रस्ताव प्रस्ताव पारित किया।

एफएमएसए के निदेशक जासिम मोहम्मद ने बताया कि प्रस्ताव में कहा गया है कि केंद्र सरकार यदि पूरे देश में गोहत्या पर पाबंदी लगाने और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का प्रस्ताव रखेगी तो उनका संगठन इसका पूर्ण समर्थन करेगा।

मोहम्मद ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में भीड़ द्वारा लोगों की पीट-पीटकर हत्या की लगातार हो रही वारदात से जीने के अधिकार और आबादी के एक बड़े हिस्से के रोजी-रोटी कमाने के अधिकार को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

उन्होंने कहा कि देश का हर मुसलमान गाय की रक्षा करने के लिए तत्पर है, क्योंकि उससे बहुसंख्यक समाज की भावनाएं जुड़ी हैं। मगर भैंस और उस वंश के मवेशियों के मांस का कारोबार करने वाले मुसलमानों से मारपीट किए जाने से देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। प्रधानमंत्री को इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

फिर से भारतीय छात्रों की पसंद क्यों बनी सिविल इंजीनियरिंग?

Top News : लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 राज्यों में बारिश, ममता को बड़ा झटका

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

अगला लेख