बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम रोकने लगी मादा हाथी

Webdunia
बुधवार, 31 जनवरी 2018 (12:58 IST)
तिरुपुर। सुख और दु:ख के केवल लोगों को ही प्रभावित नहीं करते हैं वरन् इससे पशु-पक्ष‍ी भी अछूते नहीं रहते हैं। पिछले मंगलवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में अनामलाइ टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को एक विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ा। 
 
चार दिन पहले मरे हाथी के बच्चे का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार करने जा रहे कर्मचारियों को बदहवास मादा हाथी बार-बार रोकती रही। तमाम मुश्किलों के बाद कर्मचारी किसी तरह हाथी को वहां से हटाने में कामयाब हुए और हाथी के बच्चे का पोस्टमॉर्टम हुआ। 
 
प्रत्यक्षदर्शी भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, कोयंबटूर के मनुपत्ति के स्थानीय निवासियों को इलाके में बदबू फैलने के बाद हाथी के बच्चे की मौत का पता चला। उन्होंने हमें इसकी जानकारी दी। 
 
उन्होंने आगे बताया कि एक पशुचिकित्सक सहित चार कर्मचारियों को वहां भेजा गया लेकिन मादा हाथी उन्हें शव के करीब आने से रोकने लगी। कई घंटों तक अपने बच्चे के पास बैठी रही मादा हाथी की वजह से कर्मचारियों को अपना काम करने में काफी मुश्किलें आईं। 
 
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी के बच्चे के मृत पैदा होने की संभावना है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

असदुद्दीन ओवैसी और किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक : क्या हुआ, किसने क्या कहा?

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

एकनाथ शिंदे को सियासी जमीन खिसकने का डर, मराठी पर शिवसेना ने साधा महायुति सरकार पर निशाना

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

अगला लेख