Hanuman Chalisa

4जी वेरिएंट में लांच हुआ नोकिया 3310, जानिए फीचर्स

Webdunia
बुधवार, 31 जनवरी 2018 (12:57 IST)
नोकिया ने अपने लोकप्रिय 3310 को फिर से लांच किया था। अब इसका 4जी वेरिएंट चीन में लांच किया है। नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली फिनलैंड की कंपनी इससे पहले Nokia 3310 के 3जी और 2जी वेरिएंट लांच किए हैं।

फीचर्स की बात करें तो फोन का यह नया वेरिएंट यूनओएस पर चलता है और वाई-फाई और हॉटस्पॉट सपोर्ट करता है। एचएमडी ने चीन में हैंडसेट को उपलब्ध कराने के लिए चाइना मोबाइल के साथ साझेदारी की है। हालांकि भारत में यह कब उपलब्ध होगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
फीचर्स की बात करें तो नए नोकिया 3310 4जी वेरिएंट में 2.4 इंच (320×240 पिक्सल) डिस्प्ले है। नया वेरिएंट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 512 एमबी इनबिल्ट स्टोरेज है और इसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। नोकिया का यह फ़ीचर फोन ब्लूटूथ 4.0 और एफएम रेडियो सपोर्ट करता है। नए नोकिया 3310 4जी में एलईडी फ्लैश के साथ एक 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया है।
 
कंपनी का दावा है कि फोन से 12 घंटे तक का 4जी स्टैंडबाय सपोर्ट मिलेगा। नोकिया 3310 4जी वेरिएंट में 4जी वीओएलटीई के अलावा, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। फोन 4जी हॉटस्पॉट भी सपोर्ट करता है। हैंडसेट सिंगल माइक्रो सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

जयपुर में चार मंजिला नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, धारा 163 लागू, जयपुर में 24 घंटों के लिए इंटरनेट बंद

यूपी में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह का एनकाउंटर, 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज

अमित शाह की फटकार के बाद अहमदाबाद में महामारी रोकने के लिए AMC का मास्टर प्लान: जानें पानी की शिकायतों के लिए क्या बदला?

LIVE: विपक्षी दलों का दिल्‍ली में आज महाजुटान, DMK-TMC पर सबकी नजरें

मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ी जंग, इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला, दागी बैलेस्टिक मिसाइलें

अगला लेख