UP में भरी कार को क्रेन ने उठाया, ड्राइवर चिल्‍लाता रहा, वीडियो हुआ वायरल

Webdunia
रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (13:08 IST)
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां शनिवार को हजरतगंज इलाके में नगर निगम की टीम ने क्रेन से एक कार को उसमें बैठे लोगों समेत उठा लिया।कार में बैठा ड्राइवर लगातार क्रेन रोकने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन क्रेन रुकने का नाम नहीं ले रही थी।

खबरों के अनुसार, यहां हजरतगंज इलाके में गाड़ी में बैठे शख्स के साथ ही क्रेन ने कार को उठा लिया। इस दौरान वह हंगामा करता रहा, चिल्लाता रहा, लेकिन क्रेन चालक गाड़ी लेकर चलता रहा। इसके बाद क्रेन कसमंडा चौकी स्थित प्वाइंट पर पंहुची, जहां गाड़ी मालिक और क्रेन संचालक के बीच देर तक विवाद चला। इस घटना का वीडियो भी सोशल साइट पर वायरल हुआ है।

क्रेन संचालक ने कहा कि कार उठाते समय वीडियो बनाया गया था। कार सड़क के बीच में खड़ी थी, उसमें ड्राइवर भी नहीं था। कार उठाने से पहले माइक पर घोषणा की गई। इसके बाद कार उठाई गई। मामला सामने आने के बाद लखनऊ नगर निगम ने आम लोगों की शिकायत पर क्रेन सर्विस तत्काल प्रभाव से रोक दी है।

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने अगले आदेशों तक क्रेन से गाड़ी उठाने पर रोक लगा दी है। इस पूरे मामले में अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह का कहना है कि इस तरह की शिकायत पहले भी आई हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख