31 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (23:18 IST)
नई दिल्ली। फर्जी कागजात और दस्तावेजों के आधार पर अपने निर्यात व्यवसाय के लिए इलाहाबाद बैंक से 31 करोड़ रुपए की कथित ठगी करने और कोष को दूसरे उपयोग में लगाने वाले एक व्यक्ति को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। वह करीब नौ महीने से फरार चल रहा था।
 
जांच एजेंसी के मुताबिक दो फरवरी 2012 को निर्यात के फर्जी दावे और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इकट्ठा धन को दूसरे उपयोग में लाने के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
 
जांच के बाद 31 मई, 2014 को लखनऊ में विशेष न्यायाधीश की अदालत में छह लोगों पर आपराधिक षड्यंत्र करने, ठगी और धोखाधड़ी के अलावा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों में आरोप पत्र दायर किया गया।
 
अदालत ने 28 नवम्बर, 2014 को इरशाद आलम को भगोड़ा घोषित कर दिया। वह आरोप पत्र दायर किए जाने के समय से ही फरार चल रहा था।
 
सीबीआई प्रवक्ता ने यहां बताया, सतत प्रयासों के बाद सीबीआई ने आरोपी का पता लगाया और उसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लखनऊ में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत (भ्रष्टाचार निरोधक) में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। (भाषा)  
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा