पाक लड़के ने की भारतीय लड़की की हत्या

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2015 (22:01 IST)
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में एक पाकिस्तानी लड़के ने अपना प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर 14 साल की एक भारतीय लड़की की कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को आग लगा ली।
 
खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार लड़के की भी उम्र 14 साल है और माना जाता है कि लड़की की मां जब मौजूद नहीं थी तब वह उसके फ्लैट में गया। यह साफ नहीं है कि इसके बाद क्या हुआ लेकिन माना जा रहा है कि दोनों के बीच कोई बहस हुई।
 
खबर के अनुसार लड़की ने कथित रूप से लड़के का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया जिसके बाद उसने लड़की की चाकू मारकर उसकी जान ले ली और बाद में लड़की के घर में दोनों पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली।
 
पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद दोनों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे। खबर में कहा गया कि कमरे में मिट्टी तेल का एक कनस्तर पाया गया। मामला आगे की जांच के लिए सार्वजनिक अभियोजक के पास भेज दिया गया है। लड़की एक भारतीय नृत्य समूह की सदस्य थी।
 
समूह के एक सदस्य ने लड़की को एक ‘प्यारी बच्ची’ बताया जिसमें नृत्य को लेकर काफी जुनून था। लड़की का परिवार सदमे में है और उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया। (भाषा)
Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

17 वर्षीय किशोर के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी पुणे पुलिस, जानिए क्‍या है मामला...

दिल्ली में भीषण गर्मी, छुट्टी के बावजूद खुले स्कूलों को तत्काल बंद करने के निर्देश

Weather Update : दिल्ली में गर्मी का कहर, पारा फिर 47 के पार, लू के लिए रेड अलर्ट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक