Lockdown के बीच कोलकाता में अपराध की दर में 50 प्रतिशत तक गिरावट

Webdunia
सोमवार, 30 मार्च 2020 (17:17 IST)
कोलकाता। जानलेवा कोरोना वायरस जहां एक ओर दुनिया को हलकान किए हुए है, वहीं दूसरी ओर इसने अपराधों पर भी एक तरह से नकेल कस दी है, खासकर बंगाल में। कोलकाता में बीते 10 दिनों के दौरान डकैती और महिलाओं से छेड़छाड़ समेत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। 
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच शहर में झपटमारी और जेबकटी के मामले कम हो गए हैं।
 
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा के अनुसार अगर 18 मार्च से 28 मार्च के बीच दर्ज आपराधिक गतिविधियों की तुलना इस साल जनवरी और फरवरी से करें तो निश्चित रूप से कह सकते हैं कि अपराध की दर में 50 फीसदी तक की गिरावट आई है।

उन्होंने कहा कि हमने 18 मार्च से अधितकर सफेदपोश अपराध के मामले दर्ज किए हैं। बीते 11 दिनों में विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज मामले 300 से अधिक नहीं हैं, जनवरी और फरवरी में संबंधित अवधि में 600 मामले दर्ज किए गए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख