बच्चों के खातों में 900 करोड़ आने की पूरी कहानी, क्या सच में अकाउंट में आया पैसा

Webdunia
गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (18:21 IST)
पटना। कहते हैं भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है। यह कहावत उस समय साबित हुई जब बिहार के एक गांव के 2 बच्चों के खातों में अचानक करोड़ों रुपए आ गए। खबरों के मुताबिक खातों में करीब 900 करोड़ रुपए आए।

स्कूल में पढ़ने वाले इन बच्चों के खाते में किताब खरीदने के लिए पैसे आने वाले थे। जब इनके परिजनों ने बैंक अकाउंट चेक कराया तो वे हैरान रह गए। एक ही और झटके में ये दोनों करोड़पति बन गए। इन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे हो गया। इस पूरे मामले पर डीएम ने भी बयान दिया।

उन्होंने कहा कि कटिहार के 2 बच्चों के खाते में बैंक के कम्प्यूटर सिस्टम में गलती की वजह से करोड़ों रुपए जमा हो गए। डीएम ने बताया हमारे पास कल शाम को सूचना आई थी कि कुछ छात्रों के अकाउंट में अधिक राशि दिखा रहा है। सुबह ही ब्रांच खुलवाया गया और जांच कराई गई।

ब्रांच मैनेजर ने बताया कि कम्प्यूटर सिस्टम में कुछ गलती हो गई थी जिससे स्टेटमेंट में यह दिख रहा था। खाते में पैसे नहीं आए थे। इसका निराकरण कर लिया गया है। अब उनके खाते में जो वास्तविक पैसा है वही नजर आ रहा है। हमने जांच करके रिपोर्ट मांगी है। हालांकि रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख