बिना मंजूरी पाकिस्तानी युवती से शादी करने वाला CRPF जवान नौकरी से बर्खास्त

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 3 मई 2025 (22:02 IST)
Pakistani girl marriage case : बिना मंजूरी पाकिस्तानी युवती से विवाह करने वाले सीआरपीएफ के जवान मुनीर अहमद को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुनीर ने न केवल बिना मंजूरी पाक युवती से निकाह किया बल्कि उसे वीजा खत्म पर अवैध तरीके से घर पर रखा था। अधिकारियों का कहना था कि मुनीर के कार्य को सर्विस कंडक्ट का उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक माना गया जिस कारण यह कदम उठाने की जरूरत महसूस हुई है।
 
जवान आखिरी बार देश के प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल सीआरपीएफ की 41वीं बटालियन में तैनात था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उसे उन नियमों के तहत सेवा से बर्खास्त किया गया है, जिनके तहत जांच करने की आवश्यकता नहीं है। मुनीर अहमद को पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और जानबूझकर उसके वीजा की वैधता से परे उसे शरण देने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
ALSO READ: भारत से युद्ध की आशंका पर क्या कह रहे पाकिस्तानी युवा
सीआरपीएफ के प्रवक्ता उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एम दिनाकरन ने कहा की उनके कार्यों को सेवा आचरण के उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया। पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए कूटनीतिक उपायों के तहत भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहने के बाद अहमद की मीनल खान के साथ शादी का पता चला। दोनों ने पिछले साल 24 मई को एक वीडियो कॉल के जरिए शादी की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख