Hanuman Chalisa

श्रीनगर से हटा कर्फ्यू, मृतक संख्या बढ़कर 72

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2016 (12:32 IST)
श्रीनगर। हालात में सुधार के बाद मंगलवार को पूरे श्रीनगर शहर से कर्फ्यू हटा दिया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो जाने से सुरक्षा बलों एवं प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में रविवार को सुरक्षा बलों एवं प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष के दौरान घायल हुए मुसैब नागू की यहां कल रात एक अस्पताल में मौत हो गई।
 
इसके साथ ही मौजूदा अशांति के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है और 10,000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
 
अधिकारियों ने दो दिनों के बाद शहर के सात पुलिस थाना इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया, अलगाववादियों की ओर से आहूत हड़ताल के कारण सामान्य गतिविधियां निलंबित रहीं।
 
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूरे श्रीनगर शहर से कर्फ्यू हटा लिया गया है और इसलिए कश्मीर के किसी भी इलाके में आज कर्फ्यू लागू नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि हालात में सुधार के बाद कर्फ्यू हटाया गया है लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी घाटी में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
 
दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप आज भी दिन में बंद रहे। अलागवादियों ने सप्ताह के कुछ दिनों के लिए हड़ताल में ढील की घोषणा की है जिसके तहत वे शाम में खुलेंगे।
 
स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कार्यालयों और बैंकों में कर्मचारियों की उपस्थिति में पिछले कुछ दिनों की तुलना में सुधार देखने को मिला। सार्वजनिक वाहन अब भी सड़कों से नदारद रहे। अलगाववादियों ने आठ सितंबर तक बंद जारी रखने का फैसला किया है।
 
उन्होंने साप्ताहिक प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत उन्होंने आज महिलाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन आहूत किए हैं और आज शाम छह बजे से हड़ताल में 12 घंटे की ढील देने की घोषणा की गई है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख