सिरसा में शांति, सुबह छह से ग्यारह बजे तक कर्फ्यू में ढील

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (08:52 IST)
सिरसा। जिला प्रशासन ने डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में और आसपास लगे कर्फ्यू में रविवार सुबह पांच घंटे के लिए ढील दी है। यहां 24 अगस्त को कर्फ्यू लगाया गया था। क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
 
डेरा मुख्यालय के पास बेगु इलाका निवासी सुरेन्द्र सोनी ने बताया, 'कर्फ्यू लगने के कारण मैं बृहस्पतिवार रात से ही अपने घर के जरूरी सामान नहीं खरीद पा रहा था। मैं आज सभी जरूरी चीजें पर्याप्त मात्रा में खरीदूंगा।
 
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ बलात्कार के मुकदमे में बृहस्पतिवार को आने वाले फैसले को देखते हुए यहां कर्फ्यू जैसी निषेधाज्ञा लगाई गई थी।
 
शुक्रवार को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा राम रहीम सिंह को दोषी करार दिये जाने के बाद स्थानीय लोगों में तनाव की स्थिति थी। डेरा प्रमुख के अनुयायी उनको दोषी करार दिये जाने का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थे।
 
पुलिस ने कल डेरा अनुयायियों से कहा था कि वह मुख्यालय छोड़ दें, इस पर बड़ी संख्या में लोग वहां से बाहर रवाना हुए। मुख्यालय में महिलाओं और बच्चों सहित करीब एक लाख लोग मौजूद थे।
 
डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर हुई आगजनी और हिंसा की घटनाओं में 36 लोग मारे गए हैं और 250 लोग घायल हुए हैं।
 
सिरसा में 58 लोग घायल हुए हैं। पड़ोसी राज्यों पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव को लेकर क्या बोले कानून मंत्री मेघवाल

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

अगला लेख