हिंसाग्रस्त मणिपुर के इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में कर्फ्यू में ढील

Webdunia
सोमवार, 7 अगस्त 2023 (11:45 IST)
Manipur violence : मणिपुर के इंफाल ईस्ट (Imphal East) और इंफाल वेस्ट (Imphal West) जिलों में सोमवार तड़के 5 बजे से दोपहर तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। इस संबंध में संबंधित जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालयों ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं।
 
अधिसूचनाओं में कहा गया है कि आम लोगों के अपने घरों से बाहर निकलने पर लगाए गए प्रतिबंध पर 7 अगस्त को तड़के 5 बजे से दोपहर तक छूट दी जाती है ताकि वे दवाइयां और खाद्य सामग्री समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकें।
 
बिष्णुपुर जिले में शनिवार को उग्रवादियों ने इन तीनों लोगों की उस समय हत्या कर दी थी, जब वे सो रहे थे। इसके बाद उनके शवों को तलवार से काट दिया गया था। इस घटना के बाद शनिवार को कर्फ्यू में ढील का समय कम करके तड़के 5 बजे से पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे तक कर दिया गया था। घटना से पहले इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट में कर्फ्यू में ढील का समय तड़के 5 बजे से शाम 6 बजे तक था।
 
मणिपुर में 3 मई को कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू हुआ था और तब से हिंसा की घटनाओं में 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख