Publish Date: Sun, 29 Aug 2021 (14:33 IST)
Updated Date: Sun, 29 Aug 2021 (14:37 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी इलाके में एक घर में सिलेंडर फटने से 14 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस बात की जानकारी दी है।
खबरों के अनुसार, यह हादसा दोपहर तकरीबन 12.30 बजे हुआ। सिलेंडर फटने की यह घटना धारावी के साहू नगर में हुई है। हादसे में 14 लोगों के घायल होने की खबर है।
सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम को अंजाम दिया। सिलेंडर कैसे फटा इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। सभी घायलों को सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।