Publish Date: Wed, 02 Jun 2021 (07:50 IST)
Updated Date: Wed, 02 Jun 2021 (07:53 IST)
गोंडा। उत्तरप्रदेश के गोंडा में सिलेंडर फटने से 2 मकान ढह गए। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।
गोंडा में वजीर गंज इलाके के टीकरी गांव में हुए इस हादसे में 2 पुरुष, दो महिला और 4 बच्चों की मौत की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट के बाद ये मकान गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से कुल 14 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया और उन्हे अस्पताल ले जाया गया। राहत और बचाव कार्य भी जारी हैं।
webdunia
Publish Date: Wed, 02 Jun 2021 (07:50 IST)
Updated Date: Wed, 02 Jun 2021 (07:53 IST)