दयाशंकर की भाजपा में वापसी, मायावती को गाली देने पर पार्टी ने किया था किनारा...

Webdunia
रविवार, 12 मार्च 2017 (11:35 IST)
लखनऊ। बसपा मुखिया मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पिछले साल भाजपा से निकाले गए पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्कालीन उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का निष्कासन आज खत्म कर दिया गया।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने यहां बताया कि पिछले साल जुलाई में बसपा मुखिया मायावती के बारे में भद्दी टिप्पणी करने पर पार्टी से निकाले गए सिंह का निष्कासन रद्द करके उन्हें दोबारा पार्टी में वापस ले लिया गया है।
 
सिंह की पत्नी और प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाति शनिवार को ही लखनऊ की सरोजिनीनगर सीट से विधायक चुनी गई हैं।
 
मालूम हो कि गत वर्ष जुलाई में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मऊ में संवाददाताओं से बातचीत में बसपा अध्यक्ष मायावती के बारे में भद्दी टिप्पणी करते हुए उन पर ज्यादा से ज्यादा धन देने वालों को पार्टी का चुनाव टिकट बेचने का आरोप लगाया था।
 
हालांकि मामला तूल पकड़ने पर सिंह ने माफी भी मांग ली थी लेकिन उन्हें पार्टी से छह साल के लिये निकाल दिया गया था। सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम तथा भारतीय दंड सहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में, सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
 
इस मामले में सिंह की मां तेतरा देवी की तरफ से हजरतगंज कोतवाली में बसपा मुखिया मायावती, महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
 
स्वाति ने इन तमाम आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर सवाल उठाते हुए मायावती के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसको लेकर वह सुखिर्यों में आई थीं। (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख