shiv chalisa

शव के साथ माता-पिता भी मुर्दाघर में बंद

Webdunia
बुधवार, 14 जून 2017 (00:34 IST)
जयपुर। राजस्थान में बीते शनिवार को एक सरकारी अस्पताल का कर्मचारी बच्चे के शव के साथ उसके माता-पिता को भी मुर्दाघर में बंद करके सोने चला गया। मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल का है जहां घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुए छोटू (10) की उपचार दौरान मृत्यु हो गई। बाद में अस्पताल का वार्डबॉय बच्चे के शव के साथ मुर्दाघर में उसके माता-पिता रकमी और रमेश को भी बंद करके चला गया।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प्रतापगढ़) राधेश्याम कच्छावा ने बताया कि वार्डबॉय रामप्रसाद धोबी को कल सोमवार को निलम्बित करके उसे मौजूदा पद से हटाकर पदस्थापन का आदेश दे दिया गया है। निलम्बन के साथ ही धोबी को जयपुर स्थित मुख्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि छोटू की उपचार के दौरान मृत्यु होने पर बच्चे के शव को मुर्दाघर में स्थानांत‍रित किया गया। वार्ड बॉय द्वारा बच्चे का शव मुर्दाघर में रखने के दौरान उसके माता-पिता रकमी और रमेश भी साथ थे। दोनों ने शव के पास ही रहने की जिद पकड़ ली। उन्होंने बताया कि वार्डबॉय ने कथित रूप से लापरवाही बरतते हुए बच्चे के पिता और मां को शव के पास ही छोड़कर बाहर से ताला लगाकर अस्पताल आ गया।
 
कच्छावा ने कहा कि शव के साथ माता-पिता के अंदर होने की सूचना मिलते ही मुर्दाघर का ताला खोलकर दम्पति को बाहर निकाला गया। दम्पति करीब साढ़े तीन घंटे तक मुर्दाघर में अपने बच्चे के शव के साथ बंद रहे।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस रविवार को सुबह अस्पताल पहुंची। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने का अनुरोध किया जिसे पुलिस ने स्वीकार करके शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया । उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख