सूरत अग्निकांड में लापता 7 मजदूरों के मिले शव, कंपनी ने किया मुआवजे का ऐलान

Webdunia
गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (22:40 IST)
Death Bodies of 7 laborers missing in Surat fire found : सूरत की केमिकल कंपनी ईथर इंडस्ट्री में मंगलवार देर रात भयानक धमाके के साथ भीषण आग लगी थी। इस आग में 27 लोग झुलस गए और 8 मजदूर घायल हो गए। लापता 7 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए और घायलों को 25-25 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
 
GIDC क्षेत्र में स्थित केमिकल निर्माता कंपनी एथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना के 30 घंटे बाद आज लापता 7 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ये शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे गए हैं।

जिस वक्त आग लगी उस वक्त कंपनी में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे। गंभीर रूप से घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 70 से 100 फीसदी आग में झुलसने से मजदूर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। 
 
सूत्रों के मुताबिक घटना देर रात करीब दो बजे की है। कॉल मिलते ही मान दरवाजा, माजूरा, भेस्तान समेत कई इलाकों से फायर फाइटर टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बेकाबू होती जा रही थी। केमिकल की वजह से आग भड़की हुई थी, इसलिए फायर फाइटर्स लगातार पानी की धार चलाकर कंपनी में दाखिल हुए और सभी मजदूरों को बाहर निकालने में कामयाब रहे। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए और घायलों को 25-25 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी का 50वां वाराणसी दौरा, देंगे 3,880 करोड़ की 44 परियोजनाओं की सौगात

तहव्वुर राणा 18 दिन की NIA रिमांड पर, खुलेंगे मुंबई हमले से जुड़े राज

सरकारी नौकरी, 4 करोड़ Cash या HSVP का प्लॉट? जानिए पहलवान से विधायक बनीं विनेश फोगाट को तीनों में से क्या चाहिए

RTI को कमजोर करती है DPDP अधिनियम की यह धारा, INDIA गठबंधन ने की निरस्त करने की मांग

मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति समेत 7 पर मामला दर्ज

अगला लेख