Kolkata Building Collapse : इमारत हादसे में घायल महिला की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 12 हुई

Webdunia
रविवार, 24 मार्च 2024 (00:55 IST)
Death toll in building accident in Kolkata rises to 12 : कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक इमारत ढहने से घायल हुई महिला की यहां एसएसकेएम अस्पताल में शनिवार सुबह मृत्यु हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना सोमवार को तब हुई थी जब पांच मंजिला एक इमारत ढह गई थी।
ALSO READ: उत्तर पूर्व दिल्ली में इमारत ढहने से 2 लोगों की मौत, 1 घायल
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 80 वर्ष की मरियम बीबी को इस घटना में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने कहा कि उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल से राज्य सरकार संचालित एसएसकेएम अस्पताल भेज दिया गया था।
ALSO READ: कोलकाता पुलिस ने BCCI को भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला
उन्होंने बताया कि चोटों के चलते शनिवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अन्य घायलों की स्थिति के बारे में अधिकारी ने कहा कि एक की हालत में सुधार हो रहा है जबकि एक अन्य की हालत नाजुक है।
ALSO READ: कोलकाता में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत, ममता ने कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन
यह घटना सोमवार को तब हुई थी जब पांच मंजिला एक इमारत ढह गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इमारत दिसंबर 2022 से निर्माणाधीन थी। इसमें 16 अपार्टमेंट हैं। घटना के सिलसिले में बिल्डर और जमीन के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भूकंप से थर्राया अफगानिस्तान, वक्फ कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Waqf Law पर आया पाकिस्तान का बयान तो भारत ने लगाई लताड़- पहले अपने गिरेबां में झांके

Ed ने की Sahara Group के खिलाफ कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एंबी वैली को किया कुर्क

26/11 हमले के बाद बदल गया भारत-पाकिस्तान का रिश्ता, आखिर ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री जयशंकर

स्टालिन ने केंद्र पर हमला किया तेज, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की

अगला लेख