Hanuman Chalisa

ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची ने किया दीपिका पादुकोण की साड़ी पर बड़ा खुलासा

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (22:33 IST)
मुंबई। चर्चित ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के समय जो साड़ी पहनी थी उसे उन्होंने डिजाइन नहीं किया बल्कि इसे अभिनेत्री की मां ने ही तोहफे में दिया था।
 
 
मुखर्जी ने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी समारोह की नवदंपति की तस्वीरें साझा की थीं। डिजाइनर ने दीपिका की साड़ी वाले एक फोटो का शीर्षक लगाते हुए उन्होंने दावा किया सिर से पांव तक सब्यसाची। दीपिका ने यह साड़ी रणवीर सिंह के साथ कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी के समय पहनी थी।
 
ऑनलाइन पोर्टल वॉयस ऑफ फैशन ने खबर दी है कि दीपिका की लाल सुनहरी कांजीवरम साड़ी को उनकी मां उज्ज्वला ने बेंगलुरु के एक शोरूम अंगादी गैल्लेरिया से खरीदा था। इस खबर के सामने आने के बाद सब्यसाची ने यह कहते हुए स्पष्टीकरण जारी किया कि दीपिका की मां ने कोंकणी परंपरानुसार यह साड़ी अपनी बेटी को तोहफे में दी थी।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दीपिका की शादी वाली साड़ी उनकी मां उज्ज्वला पादुकोण ने हमें दी थी। हमें अभी ये जानकारी मिली है कि साड़ी को अंगादी गैल्लेरिया, बेंगलुरु से खरीदा गया है और हम उन्हें इसका श्रेय देना चाहते हैं।
 
6 साल से डेट कर रहे रणवीर और दीपिका ने पिछले सप्ताह इटली के लेक कोमो में आयोजित दो समारोहों में विवाह कर लिया था। 14 नवंबर की सुबह दोनों दक्षिण भारतीय रस्मों से विवाह बंधन में बंधे और फिर उत्तर भारतीय ढंग से 15 नवंबर को दोनों की शादी हुई। दीपिका और रणवीर बेंगलुरु और मुंबई में बुधवार और गुरुवार को शादी की दावत देंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

अगला लेख