दिल्ली में इमारत ढहने से कई व्यक्ति दबे

Webdunia
शनिवार, 7 अगस्त 2021 (17:45 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार को दोमंजिला इमारत गिरने से 3 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति अब भी मलबे के भीतर दबा हो सकता है।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न डेढ़ बजे के करीब नंद नंगरी के एक ऑटो बाजार में इमारत गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद दमकल के 6 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
 
डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि इमारत के भूतल पर दुकानें थीं। एक व्यक्ति को लोगों ने बाहर निकाला जबकि एक अन्य को अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने मलबे से बाहर निकाला।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर बताया कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मकान गिरने का यह हादसा बेहद दुखद।

राहत और बचाव के लिए हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन के माध्यम से घटना पर मैं खुद लगातार नज़र बनाए हूं। पुलिस ने बताया कि यह घर धनीराम का है, जो अपने परिवार के साथ यहां रहते थे।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में धनी राम (65), उनकी पत्नी अनारो देवी (65), राजकुमार (64) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। एक और व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान अब भी जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

अगला लेख